Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsइंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत

इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत


Deoli News 25 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ऊंचा स्थित श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक सुनील ने देवताओं के राजा इंद्र का अभिमान तोड़ने की कथा सुनाई। यहां भगवान कृष्ण द्वारा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाने की कथा का वृतांत सुनाया गया।

मंदिर पुजारी दयालनाथ ने बताया कि कथा के दौरान कृष्ण द्वारा रुक्मणी का हरण, विवाह करने, गोपी उद्धव संवाद, श्रीकृष्ण द्वारा द्वारकापुरी की स्थापना सहित कृष्ण की कई लीलाओं के प्रसंग सुनाए। इस दौरान ऊंचा सरपंच रामराज मीणा सहित गजराज सिंह राणावत, दिनेशसिंह राणावत, सोजीराम मीणा, नंदसिंह राणावत, बलराज सिंह राणावत, टीकमनाथ, चंदालाल मीणा, चुन्नीलाल मीणा ने सेवा कार्य किया। कथा के दौरान यज्ञाचार्य रजनीश तिवारी और महेश पांडे के सानिध्य में पूजा पाठ किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य किया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d