Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित राजकीय युनानी औषधालय (सिटी डिस्पेंसरी) में 8 जुलाई से लगातार 5 दिनों तक इम्यूनिटी बूस्टर पेय का वितरण किया जाएगा।
वरिष्ठ यूनानी चिकित्सा अधिकारी व प्रभारी डॉ. मोहम्मद रोशन ने बताया कि यह वितरण आगामी 12 जुलाई तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम के चलते मलेरिया, डेंगू, वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, टाइफाइड, एलर्जी समेत मौसमी बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में इन बीमारियों के खतरों को कम करने के लिए यूनानी औषधालय में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क जोशान्दा काढ़ा वितरित किया जाएग। इस काढ़े के सेवन से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी तथा वे बीमारी से बचेंगे। शिविर में नर्सिंगकर्मी रामनिवास सेन, साधना मेघवंशी लोगों को काढ़ा वितरित करेगी। उन्होंने आमजन से उक्त काढा का लाभ लेने की बात कही है।



