मार्च निकालकर नारेबाजी की
Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरुद्ध हो रही ईडी की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध व्यक्त किया।
इसे लेकर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। जिन्होंने उक्त कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित व प्रतिशोध वाली बताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक द्वेषता साधने के लिए की जा रही है, जो कि गलत है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर पेट्रोल पंप चौराहे तक मार्च निकालकर नारेबाजी की और विरोध व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भीमराज जैन, माया सुवालका, देवली प्रधान गणेशराम, सत्यनारायण सरसड़ी, बन्नालाल वर्मा, टीकम सेन, सत्यनारायण बूलिया, मोतीलाल, शम्मी रंगरेज, आसाराम, त्रिलोक चंद समेत दर्जनों कांग्रेस नेता का कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और कार्रवाई को गलत ठहराया।


