Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीलक्ष्मीनाथ गौशाला नासिरदा में गौसेवा की।
यहां कार्यकर्ताओं ने गायों को गुड़ खिलाया और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रगति के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नारायण धाकड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़ एडवोकेट, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमेंद्र तिवाड़ी, डीएमएफटी सदस्य तेजमल कुमावत, नारायण धाकड़, मनोज गौतम, लवली जैन, राधाकिशन धाकड़ और लादूलाल पारोता सहित उपस्थित थे।



