Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहथकढ़ शराब सहित एक गिरफ्तार

हथकढ़ शराब सहित एक गिरफ्तार


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई कर एक व्यक्ति को हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने कांस्टेबल योगेश, महेंद्र व चालक टीकम के साथ मुखबिर की सूचना पर मनोहरगढ़ से इटुंदा के रास्ते में पप्पू कंजर निवासी ईटुंदा को 2 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार कर शराब जब्त की है। दूसरे मामले में एएसआई शंभू लाल ने टीकड़ गांव पहुंचकर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकड़ से मात्र 25 मीटर दूरी पर ही तंबाकू उत्पाद बेचने वाले घनश्याम पुत्र फूलसिंह मीणा को डिटेन कर 5 हजार रुपए के जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d