Saturday, August 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskराखी बनाओ प्रतियोगिता' का आयोजन, दिखाई कलात्मक प्रतिभा

राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन, दिखाई कलात्मक प्रतिभा


​Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सजावटी सामग्रियों के उपयोग से रंग-बिरंगी, आकर्षक और मनमोहक राखियां तैयार कीं। ​कार्यक्रम के दौरान कला शिक्षक साबूलाल मीणा, मुख्यध्यापक धर्मराज मीणा एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक कौशल, भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव और भाई-बहन के प्रेम व सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना था। ​प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट व सुंदर राखी बनाने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here