Saturday, August 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगूंजे 'गणपति बाप्पा' के जयकारे, रणथम्भौर के लिए गणेश पदयात्रा रवाना

गूंजे ‘गणपति बाप्पा’ के जयकारे, रणथम्भौर के लिए गणेश पदयात्रा रवाना


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में आज आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिला, जब ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच शनिवार को रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के लिए 26वीं विशाल पदयात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई।

पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे गणेश रोड से हुआ। भगवान श्री गणेश की झांकी, ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों की मधुर धुनों पर सैकड़ों पदयात्री झूमते-गाते आगे बढ़े। “जो करसी यह यात्रा, प्रेम सहित बारम्बार, उस घर सर्वानन्द हो, वैभव बढ़े अपार” के जयघोष से समूचा वातावरण धर्ममय हो गया। श्री पूर्णानन्द गणपति एवं सभी देवगण के तत्वावधान में आयोजित इस 26वीं पदयात्रा के मुख्य ध्वज सेवक मुन्ना बैरवा, गोविन्द प्रजापत और पोलू बैरवा हैं, जिनकी अगुवाई में यह यात्रा आगे बढ़ रही है। दीपक शर्मा ने बताया कि पदयात्रा का रात्रि पड़ाव 29 अगस्त को विजयगढ़, 30 को नगरफोर्ट, 31 अगस्त को उनियारा, 1 सितम्बर को चौथ का बरवाड़ा (चौथ माता) और 2 सितम्बर को खेडाली के बालाजी में रहेगा।

इसके बाद 3 सितम्बर को अपरान्ह एक बजे रणथम्भौर धाम में विधिवत ध्वजारोहण के साथ इस पावन यात्रा का समापन होगा। पदयात्रियों को उनके परिजन नगर के बाहर तक विदा करने गए।

7 किलोमीटर तक चला नारियल फेंकने का पारंपरिक खेल, निभा रहे हैं परंपरा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here