Saturday, August 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk7 किलोमीटर तक चला नारियल फेंकने का पारंपरिक खेल, निभा रहे हैं...

7 किलोमीटर तक चला नारियल फेंकने का पारंपरिक खेल, निभा रहे हैं परंपरा


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ गांव में रक्षाबंधन पर्व पर इस वर्ष भी पारंपरिक खेल ‘नारियल फेंको, तमाशा देखो’ का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में गांव की दो टीमों ने भाग लिया।

जिनका नेतृत्व गणेश माली और शिवराज माली ने किया। दोनों टीमों के 10-10 खिलाड़ियों ने खेल में हिस्सा लिया और पांच चरणों में मुकाबला हुआ। महावीर प्रसाद माली ने बताया कि ग्रामीण माधों माली के कुएं से चांदली रोड की ओर शुरू हुए इस खेल में करीब 7 किलोमीटर की दूरी तय की गई। गणेश माली की टीम ने चार चरणों में जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम किया, जबकि शिवराज माली की टीम को एक चरण में जीत मिली। विजेता टीम के खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह खेल वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे पहले बुजुर्ग खेलते थे और अब युवा भी उत्साह से आगे बढ़ा रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार इस परंपरा के माध्यम से गांव में सद्भावना, भाईचारे और खेल भावना का संदेश दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here