Saturday, August 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationतहसीलदार कार्यालय के बरामदे का प्लास्टर गिरा, कोई चोटिल नहीं

तहसीलदार कार्यालय के बरामदे का प्लास्टर गिरा, कोई चोटिल नहीं


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली तहसीलदार कार्यालय के बरामदे की छत का प्लास्टर शनिवार सुबह टूटकर गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई चोटिल नहीं हुआ।

दरअसल तहसील कार्यालय का भवन काफी समय पुराना होने के कारण कई स्थानों पर दीवारों में दरारें दिखाई दे रही हैं तथा छत का प्लास्टर भी उखड़ रहा है। शनिवार सुबह तहसीलदार कार्यालय के बाहर बरामदे में छत का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इसके बाद कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर अपनी टेबल सहित अन्य सामान को एक तरफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, यहां नगर निकाय चुनाव संबंधी कार्य के लिए परिचय काउंटर बनाया गया था, जिसे बाद में इधर-उधर कर दिया गया।

गत वर्ष प्रसारित न्यूज़:-

सरकारी दफ्तर या खंडहर? तहसील कार्यालय की ‘जर्जर’ कहानी!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here