Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देशन में क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस ने मंदिर चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चोरी गया सभी माल बरामद कर लिया।
नासिरदा थाना प्रभारी रोडूराम के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चांदी का मुकुट, तीन शालिग्राम भगवान की काले पत्थर की प्रतिमाएं, मोतियों की माला, लड्डू गोपालजी की मूर्ति, पीतल की झालर, पीतल की घंटी तथा ठाकुरजी की एक पोशाक बरामद की है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



