Thursday, August 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली अस्पताल परिसर से बाइक चोरी, मामला दर्ज

देवली अस्पताल परिसर से बाइक चोरी, मामला दर्ज


Deoli News 27 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय सामुदायिक अस्पताल देवली के परिसर से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

पीड़ित कल्याणपुरा निवासी विष्णु कुमार नागर ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार गत 22 सुबह करीब 11 बजे वह अपनी बच्ची का इलाज कराने देवली अस्पताल आए थे और अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक अस्पताल के पीछे परिसर में खड़ी की थी। करीब 11:30 बजे वापस लौटने पर उन्हें बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here