Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रेक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मारी, गंभीर घायल

ट्रेक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मारी, गंभीर घायल


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कृषि मंडी के सामने एक ट्रैक्टर चालक द्वारा बाइक के टक्कर मारकर बाइक सवार को गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है।

Social News : मुस्लिम युवाओं ने बस्तियों में भोजन वितरण किया

मेहंदवास थाना क्षेत्र के छोटा ईशरदा निवासी बुद्धिप्रकाश गुर्जर ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि गत 6 मार्च को उसके पिताजी मनोहरगढ़ देवजी के दर्शनार्थ बाइक से जा रहे थे। आरोप लगाया कि इस दौरान कृषि मंडी के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही एवं तेज गति से ट्रैक्टर को चलाते हुए बाइक के टक्कर मार दी, जिससे रामलाल पुत्र गोवर्धन लाल गुर्जर के दोनों पैर व पसलियां टूट गई। जिन्हें देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया, जहां से रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर में इलाज चल रहा है।

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी दूसरी बाइक पर चल रहे रूपलाल व हंसराज थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टुडे न्यूज़:-

आधुनिक चिकित्सा के साथ पारंपरिक जड़ी-बूटियों पर बल देने की आवश्यकता- डॉ. प्रभुलाल सैनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d