Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली: गोविंद गार्डन में जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार

देवली: गोविंद गार्डन में जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार

47 हजार 600 रुपए की नकदी व 10 वाहन जब्त


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे कुंचलवाड़ा रोड स्थित गोविंद गार्डन के हाल में दबिश देकर ताशपत्तों पर जुआ खेलते और सहयोग करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 47 हजार 600 रुपए की नकदी सहित पांच चौपहिया वाहन और पांच बाइक जब्त की हैं।

हेड कांस्टेबल काशीराम मीणा के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में आदिल पुत्र याकूब मुसलमान निवासी जनता कॉलोनी देवली, अनुराग गर्ग पुत्र महेश गर्ग निवासी ममता सर्कल देवली, शहनवाज पुत्र मुबारक अली निवासी भिस्ती मौहल्ला देवली, मनीष पुत्र बाबूलाल तेली निवासी तेली मोहल्ला देवली, चंदू सिंधी पुत्र हीरालाल निवासी वार्ड नंबर 8 तेली मोहल्ला देवली, लवेश सांवरिया पुत्र हेमराज खटीक निवासी ज्योति कॉलोनी हनुमान नगर, कुशाग्र गुप्ता पुत्र मनोज कुमार निवासी देवली, अजीत गुर्जर पुत्र गोवर्धन गुर्जर निवासी लालसोट जिला दौसा हाल ममता सर्कल देवली, दीपक जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन निवासी बसंत विहार कोटा को पकड़ा है।

इसी तरह गोविंद साहू पुत्र बिरदी चंद साहू निवासी तेली मौहल्ला देवली, राहुल जैन पुत्र सुनील जैन निवासी देवली, प्रदीप सिंह पुत्र सतपाल गुर्जर निवासी भौलुपुरा जिला करौली, भुवनेश पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी मालेरा जयपुर, आफताब पुत्र आरिफ हसन अंसारी निवासी अंसारी कॉलोनी हनुमान नगर, अंगद पुत्र रामस्वरूप बेथवाल निवासी ज्योति कॉलोनी हनुमान नगर, विशाल पुत्र मुकेश साहू निवासी लक्ष्मी मार्केट देवली, कमल चौधरी पुत्र रामलाल चौधरी निवासी सुभाष कॉलोनी मालपुरा, आशु चौधरी पुत्र रोहतास चौधरी निवासी दादी का फाटक मुरलीपुरा जयपुर, इम्तियाज़ पुत्र अब्दुल वाहिद शेख निवासी पटवा बाजार देवली, लोकेश पुत्र भोजराज मीना एवं तूफान पुत्र भोजराज मीना निवासी नाडी घटियाली जिला अजमेर शामिल हैं। पुलिस ने सभी के पास से ताश की पत्तियां बरामद कर मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d