Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसेठ सांवरिया विकास समिति देवली के तत्वावधान में मण्डफिया स्थित सांवरिया सेठ व सिंगोली श्याम की मासिक बस यात्रा इस माह 5 नवंबर को कृष्ण पक्ष की एकादशी पर रवाना होगी।

समिति के अनुसार बस यात्रा देवली में जगदीश धाम के पास से सुबह 11 बजे रवाना होगी। इच्छुक श्रद्धालु सुबह 10:30 बजे तक बस पर पहुंचकर अपना टिकट एडवांस बुक कर सकते है। वहीं यात्रा से जुड़े टीकम जैन से भी 9950242343 नं पर भी संपर्क किया जा सकता हैं।


