Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में एसडीओ व डीएसपी ने किया गैस एजेंसी का निरीक्षण

देवली में एसडीओ व डीएसपी ने किया गैस एजेंसी का निरीक्षण


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार व पुलिस उपाधीक्षक हेमराज ने गुरुवार शाम को मोहन गैस एजेंसी का निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के स्टॉक व वितरण व्यवस्था की जांच की।

Must Read : घरेलू गैस की किल्लत केवल अफवाह, उपभोक्ता न हों परेशान

जहाजपुर न्यूज़ : जनसुनवाई में उठी कई समस्याएं, कलक्टर ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर कुल 1120 सिलेंडर उपलब्ध पाए गए, जिनमें से 650 सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं को कर दी गई थी और 432 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक गोदाम में शेष मिला। एजेंसी संचालक पंकज शर्मा व नीरज शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि बीपीसीएल से नियमित सप्लाई प्राप्त हो रही है, हालांकि उपभोक्ताओं द्वारा सामान्य तुलना में अधिक बुकिंग की जा रही है। प्रशासन ने स्टॉक को पर्याप्त बताते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उल्लेखनीय है कि ईरान अमेरिका युद्ध को लेकर, देवली में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। फिलहाल गैस कंपनियों की प्राथमिकता है कि घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d