Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationजनसुनवाई में उठी कई समस्याएं, कलक्टर ने दिए जांच व कार्रवाई के...

जनसुनवाई में उठी कई समस्याएं, कलक्टर ने दिए जांच व कार्रवाई के निर्देश

(मोहम्मद आजाद नेब)


Jahazpur News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर में जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। नागरिकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 148D को जहाजपुर की घनी आबादी से बाहर कर बायपास निर्माण की पुरजोर मांग उठाई।

ग्रामीणों ने बताया कि उनियारा से गुलाबपुरा जाने वाले भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कंपन से पुराने मकानों में दरारें आ रही हैं। बजरी की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए विधायक गोपीचंद मीणा ने कलक्टर को बताया कि बजरी न मिलने से क्षेत्र में लगभग 15 हजार मकान और कई सरकारी निर्माण कार्य अटके हुए हैं। इस पर कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक और खनन विभाग के साथ समन्वय कर समाधान का आश्वासन दिया।
प्रशासनिक स्तर पर ऊंचा ग्राम पंचायत के प्रशासक द्वारा श्मशान भूमि पर दुकानें बनाने के मामले में विकास अधिकारी को धारा 38 के तहत जांच के आदेश दिए गए। वहीं व्यापारी कमल बांगड़ ने जहाजपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर कैम्प कोर्ट खोलने की मांग रखी।

जनसुनवाई में मानवीय संवेदनाओं का मामला भी सामने आया जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही परिजनों द्वारा मारपीट और जमीन कब्जाने की शिकायत की। इस पर कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को बुजुर्ग को उनकी जमीन वापस दिलाने के लिए निर्देशित किया। ग्राम पण्डेर में ग्राम विकास अधिकारी की अनुपस्थिति और स्वच्छता की बदहाली पर कलक्टर ने विकास अधिकारी जहाजपुर को चेतावनी देते हुए चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

साथ ही चरागाह भूमि पर अतिक्रमण और किसानों के खातेदारी रास्तों में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ तहसीलदार को मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा।

वीडियो एडवरटाइजमेंट-:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d