Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत देवली पंचायत समिति क्षेत्र में मंगलवार को शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
आरओ ऑफिस देवली के अनुसार क्षेत्र में पंचायत समिति के 25 वार्डों और जिला परिषद के 5 वार्डों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पंचायत समिति के 25 वार्डों में कुल 81 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए क्षेत्र में 149 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर एक बजे तक क्षेत्र में 30.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायत समिति देवली में कुल एक लाख 37 हजार 503 मतदाता पंजीकृत हैं।
इनमें 70,559 पुरुष और 66,944 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह है।


