Tuesday, November 3, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदीपावली पर देवली के बाजारों में रात को होगी सफाई

दीपावली पर देवली के बाजारों में रात को होगी सफाई

व्यापारियों से भी की गई स्वच्छता की अपील


Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली पर्व को देखते हुए नगर पालिका मंडल की ओर से शहर में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत बाजार बंद होने के बाद शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सफाई करवाई जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान शहर में स्वच्छता बनी रहे।

नगर पालिका के एसआई कुलदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि सोमवार रात से देवली के एक दर्जन से अधिक प्रमुख बाजारों में यह व्यवस्था शुरू की गई है। हालांकि इस व्यवस्था का रात्रि कालीन समय निश्चित नहीं है। बाजार बंद होने के बाद यह सफाई की जाएगी। नगर पालिका की मंशा आगामी 15 नवंबर तक रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था जारी रखने की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहां सर्वाधिक गंदगी रहती है। यहां रात्रिकालीन सफाई के लिए दो सफाईकर्मी लगाए गए हैं।

इसके अलावा अंबेडकर सर्कल से छतरी चौराहा, छाया मार्केट, पटवा बाजार, गणेश रोड, अंबेडकर स्कूल, धान मंडी रोड, सीआईएसएफ रोड, गौरव पथ, गुरुद्वारा रोड, मुख्य बाजार, छतरी चौराहे से नगर पालिका होते हुए कोटा रोड स्थित डिबोक होटल तक सफाई करवाई जाएगी। इसी प्रकार पेट्रोल पंप चौराहे से कॉलेज मार्ग, अग्रवाल धर्मशाला मार्केट और ज्योति मार्केट में भी बाजार बंद होने के बाद सफाईकर्मी सफाई करेंगे। एसआई शक्तावत ने बताया कि पालिका अध्यक्ष कजोड़़ी देवी एवं अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर के निर्देश पर यह पहल शुरू की गई है। इस पहल से रात्रि में आसानी से सफाई भी हो जाएगी और व्यापारियों का माल भी खराब नहीं होगा।

“व्यापारी भी मिलकर करें सहयोग”

उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वे बाजार की सड़कों पर कचरा नहीं डालें, बल्कि डस्टबिन में एकत्रित कर नगर पालिका के कचरा संग्रहण टेंपो में ही डालें, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसी तरह देवली के व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ और श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यापारियों से स्वच्छता बनाने में सहयोग करने की बात कही। दोनों महासंघ अध्यक्ष का कहना व्यापारियों की भी जिम्मेदारी है कि कचरा इधर-उधर नहीं डाले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here