Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsविशाल आई हॉस्पिटल में होगा निःशुल्क मोतियाबिंद कैम्प

विशाल आई हॉस्पिटल में होगा निःशुल्क मोतियाबिंद कैम्प


Deoli News 13 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला अंधता निवारण समिति टोंक और विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में अगले रविवार 15 मार्च को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।

पब्लिक इश्यू : सोनोग्राफी मशीन का इंतजार खत्म, लेकिन विशेषज्ञ के बिना सुविधा अधूरी

पॉलीटिकल न्यूज : आधुनिक चिकित्सा के साथ पारंपरिक जड़ी-बूटियों पर बल देने की आवश्यकता- डॉ. प्रभुलाल सैनी

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा, जिसमें नेत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद चयनित मरीजों का अत्याधुनिक तकनीक से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर का लाभ लेने के लिए मरीजों को आधार कार्ड या राशन कार्ड की कॉपी और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, जबकि साथ आने वाले परिजनों को अपने ठहरने व भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d