Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpएक करोड़ 17 लाख रुपए के स्वीकृत कार्यों का हुआ शिलान्यास

एक करोड़ 17 लाख रुपए के स्वीकृत कार्यों का हुआ शिलान्यास

वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ


Jahazpur News 17 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) पीएमश्री महाराणा स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा ने 117.8 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

देवली : विधायक समेत अतिथियों ने किया अभिभाषक संघ के लिटिगेशन शेड का लोकार्पण

इनमें डीएमएफटी योजना के अंतर्गत पांच कक्षा कक्ष एवं संदर्भ कक्षा कक्ष का निर्माण, पीएमश्री इंटीग्रेटेड योजना भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि बच्चों के लिए खेल स्टेडियम जल्द ही बनाया जा रहा है और गर्ल्स कॉलेज भवन निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा के विकास को और गति मिलेगी। कार्यक्रम में प्रधान कौशल किशोर शर्मा, पालिका चेयरमैन नरेश मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष महेन्द्र खटीक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल नीलम जैन ने की, जबकि संरक्षक सीबीईओ ओमप्रकाश खटीक और एसीबीईओ पुष्करराज मीणा भी इस आयोजन में शामिल हुए। भाजपा नेता किशोर शर्मा ने घोषणा की है कि स्कूल को पुलिया बनाकर सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे छात्रों को आवाजाही में सुविधा होगी।पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा ने स्कूल के दो कमरों पर लगे टीनशेड को हटाकर पक्के निर्माण की घोषणा की।

जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो सौपकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामप्रसाद टांक, राकेश पत्रिया, कैलाश टेपण, पार्षद लवसिंह मीणा, कालूराम खटीक, राजकुमार माली, ईओ राघव मीणा, सुरेन्द्र मीणा सहित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का भी साफा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d