Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भीषण गर्मी को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट अनीशा शर्मा, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिलाषा जैफ व ग्राम न्यायालय के न्याय अधिकारी हर्ष मीणा व देवली अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओ ने न्यायालय परिसर में परिंडे बांधे।
अभिभाषक संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड ने बताया कि न्यायालय परिसर में एक दर्जन से अधिक परिंडे बांधे गए। जिसमें नियमित पानी भरने एवं दाना पानी की व्यवस्था के लिए अभिभाषक संघ सदस्यो से आग्रह किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि यह अच्छी पहल है। हम सभी को इसका अनुसरण करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन और छत पर भीषण गर्मी को देखते हुए परिंडे लगाने चाहिए। जिससे भीषण गर्मी में पानी के अभाव में कोई भी पक्षी जान न गंवाए।
इस दौरान अधिवक्ता प्रकाश जैन, बंशीवाल कलवार, जितेन्द्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, शिवजीराम डडवाडिया, प्रदीप नागरवाल, अनिल भूरेटा, पारस जैन, कमलेश वैष्णव जोरावर सिंह, रमेश शर्मा, अनिल चौहान, रणजीत बैरवा, गुलशेर सहित अधिवक्ता थे।


