Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsएक बार फिर लेपर्ड का आतंक आया सामने

एक बार फिर लेपर्ड का आतंक आया सामने

नीलगाय के बछड़े का किया शिकार


Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में एक बार फिर रविवार सुबह संभावित लेपर्ड की मूवमेंट सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार उक्त लेपर्ड ने यहां खेतों में एक नीलगाय के बछड़े का शिकार किया है।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें नीलगाय का बछड़ा मृत मिला। वही ग्रामीणों को पगमार्क भी मिले हैं। जिससे लेपर्ड होने का अंदेशा जाहिर हो रहा है। लेपर्ड होने की सूचना के बाद ग्रामीण घरों में घुस गए तथा कुछ युवक लड़कियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन उक्त घटना से ग्रामीणों में भय और दहशत है। उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर को भी उक्त संभावित लेपर्ड ने खेतों में मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया था। उसे दौरान वन विभाग की टीमों ने पिंजरा लगाया और जाल बिछाया लेकिन लेपर्ड पकड़ में नहीं आ सका इस बारे में देवली वनपाल केदार शर्मा का कहना है कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पहले से ही क्षेत्र के वनकर्मियों को इस संबंध में पाबंद किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d