Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को संयुक्त निदेशक कार्यालय, अजमेर के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (एडीओ) धर्मेंद्र त्यागी ने एक दिवसीय संबलन कार्यक्रम के तहत विद्यालय का निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि एडीओ त्यागी ने सुबह से शाम तक विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। प्रार्थना सभा में एडीओ ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की महत्ती आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ घर के कार्यों में सहयोग देने और मोबाइल का सीमित सदुपयोग करने की सलाह दी। त्यागी ने कक्षा-कक्षों में छात्रों से संवाद किया और पीएम श्री योजना, पाठ्यक्रम और परीक्षा पर चर्चा की। उप प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा व शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एडीओ ने पोषाहार, स्मार्ट क्लास, विभिन्न लैब्स (आईसीटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, विज्ञान), पुस्तकालय और रिकॉर्ड संधारण का गहन अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।



