Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रिको जीएसएस पर आवश्यक विद्युत रखरखाव को लेकर फीडर से जुड़े रिको सबस्टेशन के अधीन क्षेत्र में 15 अक्टूबर को 2 घंटे बिजली कटौती होगी।
जयपुर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता दीर्घांशु ने बताया कि इस दौरान सभी रिको क्षेत्र, अग्रसेन नगर, जयपुर चुंगी नाका, इंडियन पब्लिक स्कूल के पास, प्रताप नारायण कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 8 से 10 बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह बुधवार को ही देवपुरा रोड फीडर पर आवश्यक कार्य को लेकर देवपुरा रोड सब स्टेशन के अधीनस्थ सभी क्षेत्र गुरुद्वारा रोड, घोसी मोहल्ला, गणेश रोड, बंगाली कॉलोनी, तेली मोहल्ला, नेहरू मार्केट, प्रताप कॉलोनी, प्रदीप नगर एवं आसपास की क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 4 घंटे बंद रहेगी।

अंता में वसुंधरा राजे की पसंद का होगा उम्मीदवार! जानिए कब करेगी बीजेपी घोषणा


