Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकार व डंपर की टक्कर से विवाद उपजा, पुलिस तक पहुंचा मामला

कार व डंपर की टक्कर से विवाद उपजा, पुलिस तक पहुंचा मामला

दोनों पक्षों ने किया राजीनामा


Deoli News 23 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय अस्पताल कुचलवाड़ा मोड के करीब मंगलवार रात एक डंपर और कार की आपस में टक्कर हो गई। उक्त हादसे के बाद कार सवार लोगों ने डंपर चालक को पीट दिया। दोनों पक्षों में भिडंत हो गई।

देवली पुलिस ने बताया कि यह मामला डंपर की टक्कर से कार का साइड ग्लास टूटने व टक्कर के बाद हुआ। साइड ग्लास टूटने से नाराज कार सवार दो जनों ने डंपर चालक को रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों जने चालक पर लापरवाही से टक्कर मारने का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान घटनास्थल पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने यह घटनाक्रम मोबाइल में कैद किया है।

सूचना पर देवली के सहायक उपनिरीक्षक सीताराम पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को देवली थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक निवाई निवासी है, जो यहां से गुजर रहा था। जबकि कार सवाल लोग नगर पालिका के कर्मचारी बताए गए है। डंपर चालक ने बताया कि कार सवार दोनों जनों के साथ एक अन्य युवक भी उसके साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि इन्होंने शराब का सेवन कर रखा था। देर रात पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया और किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करने से इनकार कर दिया। तब जाकर यह मामला शांत हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d