Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpक्रमोन्नति के लिए अस्पताल का प्रस्ताव जल्द भेजें

क्रमोन्नति के लिए अस्पताल का प्रस्ताव जल्द भेजें

पूर्व कृषि मंत्री ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा


Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चिकित्सा मंत्री के निर्देश पर कस्बे के अस्पताल को मॉडल अस्पताल में क्रमोन्नत करने को लेकर शनिवार को पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के साथ चिकित्सा विभाग, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने दुनी अस्पताल का जायजा लिया।

वहीं शीघ्र ही रिपोर्ट बनाकर चिकित्सा मंत्री को भेजी जाएगी। उल्लेखनीय है कि दूनी कस्बे के भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने गत सोमवार को अस्पताल को आयुष्मान मॉडल हॉस्पिटल में क्रमोन्नत करवाने के लिए ज्ञापन दिया था। शनिवार को पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने ब्लॉक सीएमएचओ जगदीश मीणा, चिकित्सा प्रभारी अधिकारी, सतीश जोहरवाल, एनआरएचएम तकनीकी विभाग के अधिशासी अभियंता गणेश अग्रवाल अधिकारियों के साथ अस्पताल सभागार में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कस्बे के अस्पताल को आयुष्मान मॉडल सीएचसी में आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजें। जिस पर जल्द ही मंजूरी दिलवाई जा सके। मौजूदा अस्पताल भवन 60 साल पुराना है। वहीं चिकित्सक आवास करीब 30 साल पुराने जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो चुके हैं। वर्तमान में 30 बेड का अस्पताल है। आयुष्सीमान सीएचसी में 50 बेड का नया अस्पताल होगा। एनआरएचएम योजना के अभियंता ने बताया की चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशों पर सीएचसी अस्पताल को आयुष्मान मॉडल अस्पताल में क्रमोन्नत करवाने को लेकर नए अस्पताल के लिए 10 करोड़ के प्रस्ताव भेजे जाएंगे।

यहां दो मंजिल का होगा आधुनिकतम अस्पताल। इस मौके पर भाजपा सुशील बज, घनश्याम झवर, नंदलाल जाट, ओम प्रकाश जाट, प्रकाश चंद जैन, अंकुर माहेश्वरी, रमेश मुंदड़ा दीपक गोखरू, रिषपाल गुर्जर भंवरलाल जाट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d