Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की पुलिस थाना दूनी व एसआइटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 350 टन अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ा गया है।
दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार शनिवार को पुलिस सहायक उप निरीक्षक उदय लाल, पुलिसकर्मी भागचंद, दिनेश व एसआईटी टीम के दिनेश सैनी माइंस फोरमैन, हल्का पटवारी प्रियंका की संयुक्त टीम को सतवाडा तन के खातेदार नाथूलाल पुत्र सुखदेव व अन्य 7 कस की खातेदारी भूमि पर अवैध बजरी का स्टॉक मिला। जिसे जब्त कर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। वही 54 एवं 60 राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 में उक्त खातेदार की भूमि नाथूलाल पुत्र सुखदेव प्रसाद कस के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।



