Thursday, April 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskखुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा देवली का परिवार

खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा देवली का परिवार


Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के पनवाड़ गांव में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देवली की ज्योति कॉलोनी निवासी एक परिवार उस समय संकट में पड़ गया, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर एक खुले नाले में जा गिरी।

गनीमत रही कि कार स्कूल की दीवार से टिक गई, जिससे वाहन पूरी तरह पलटने से बच गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार ज्योति कॉलोनी निवासी शुभम जैन पुत्र शिखर चंद जैन अपनी नन्ही पुत्री और परिजनों के साथ चांदली माता मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। पनवाड़ गांव में सरकारी स्कूल के पास संकरे मार्ग पर थोड़ी जाम की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान वाहन को पीछे लेते समय कार का पिछला पहिया मार्ग के किनारे स्थित खुले नाले में उतर गया। पहिया नाले में जाते ही कार असंतुलित हो गई और पास ही स्थित स्कूल की दीवार से जा टकराई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और कार से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस घटना में कार का साइड ग्लास टूट गया और वाहन को आंशिक क्षति पहुंची है।

लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित शुभम जैन ने बताया कि पनवाड़ में सरकारी स्कूल और बस स्टैंड के पास नाले खुले होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वर्तमान में नवरात्र के चलते चांदली माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस मार्ग से गुजर रही है। मार्ग के संकरा होने और खुले व चौड़े नालों पर ढक्कन न होने की वजह से यहां लगातार खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन खुले नालों को ढकने और मार्ग की व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d