Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में रामनवमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर में भगवा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में भगवान श्री राम दरबार की सजीव झांकी भी सजाई गई।
रैली के दौरान पूरा शहर भगवा ध्वजों से पटा नजर आया और हर तरफ उत्साह रहा। यह रैली अंबेडकर सर्कल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। मार्ग में जगह-जगह रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पेट्रोल पंप से गौरव पथ और पटवा बाजार होते हुए रैली पुनः अंबेडकर सर्कल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस वाहन रैली में कार्यकर्ताओं हाथों में लहराते भगवा ध्वज लहरा रहे थे। आयोजन में विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू, उपाध्यक्ष अशोक मण्डल, बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष राजू सरकार, नगर अध्यक्ष गोविन्द राव, प्रखंड संयोजक कमल गोयर, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख कमल मेहता, सह सुरक्षा प्रमुख बबलू बैरवा, प्रखंड गौरक्षक सोनू सेन और नगर गौरक्षक जितेन्द्र मेहता समेत शामिल थे। रैली में सर्व समाज की सहभागिता रही।
जिसमें बंगाली समाज से शंकर पाल, वाल्मीकि समाज से रामनिवास चांवरिया व मुकेश तेजी, बैरवा समाज से मदन बैरवा, खारोल समाज से प्यारेलाल, खटीक समाज से रमेश खटीक और सांवरिया गौशाला से लोकेश ग्वाला सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा हुई।


