Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessगैस सिलेंडर के लिए अब अनिवार्य हुआ ओटीपी

गैस सिलेंडर के लिए अब अनिवार्य हुआ ओटीपी

बिना ओटीपी अब नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, 5 जून से होगी व्यवस्था


Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में 5 जून से बदलाव होने जा रहा है। अब से उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करानी होगी और डिलीवरी के समय ओटीपी की आवश्यकता होगी।

यह बदलाव सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। भारत गैस एजेंसी देवली के प्रबंधक पंकज शर्मा ने बताया कि अब उपभोक्ताओं को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करानी होगी, जिसके बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक 6 अंकों का ओटीपी आएगा। डिलीवरी मैन उपभोक्ता से ओटीपी मांगेगा और बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। यदि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर घर पर उपलब्ध नहीं है, तो कंपनी ने अल्टरनेट मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने की सुविधा दी है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं की अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है, कंपनी उनकी सप्लाई बंद करने पर विचार कर रही है।

लिहाजा उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी, ताकि उनकी सप्लाई सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि वे नए नियमों के अनुसार अपनी बुकिंग और ई-केवाईसी करवाएं, ताकि उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी में कोई समस्या न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d