Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsगोचर भूमि से अवैध मिट्टी खनन पर की कार्रवाई

गोचर भूमि से अवैध मिट्टी खनन पर की कार्रवाई

दो डम्पर और दो जेसीबी जब्त


Jahazpur News 26 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनिया में सरकारी गोचर भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खोदने और परिवहन करने पर पंडेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो डम्पर और दो जेसीबी मशीनों को जब्त किया है।

पंडेर थानाधिकारी कमलेश मीणा ने बताया कि बिशनिया गांव के निकट गोचर भूमि से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई की सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी गई। इस दौरान दो जेसीबी मशीनों से मिट्टी खोदी जा रही थी और दो डम्परों से उसका परिवहन हो रहा था। पुलिस ने मौके से दोनों डम्पर और जेसीबी मशीनों को जब्त कर थाना परिसर में लाया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि उच्च अधिकारियों द्वारा अवैध खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अवैध गतिविधियों के मामले सामने आ रहे हैं, जिन पर अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d