Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessगौण या विशिष्ट श्रेणी का दर्जा देकर मंडी चालू करवाने की मांग

गौण या विशिष्ट श्रेणी का दर्जा देकर मंडी चालू करवाने की मांग


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम देवली एसडीओं कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में देवली शहर स्थित कृषि मंडी को विशिष्ट या गौण मंडी बनाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पूर्व सरकार ने शहर की कृषि उपज मंडी को यहां से बाहर 7 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया था, जिससे शहर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे शहर का व्यापार प्रभावित हुआ तथा छोटे एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारी परेशान है। ज्ञापन में अनुरोध किया है कि जनहित में शहर स्थित कृषि उपज मंडी को गौण या विशिष्ट श्रेणी का दर्जा देकर पुनः चालू करवाने की मांग की।

Oplus_131072

जिससे व्यापारियों को राहत मिल सके। इस दौरान व्यापारी मुकेश गोयल, सुरेंद्र डीडवानिया, अमृत सिंहल, प्रशांत उपाध्याय, विनोद साहू, आशीष पंचोली, सुनील सिंहल, राकेश ओसवाल, चंद्रभान गोयल, प्रमोद मंगल, रामअवतार, नीरज जैन, राजीव भारद्वाज, सौरभ जिंदल, ओमप्रकाश गर्ग समेत शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d