मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन
Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर देवली शहर से सटी ग्राम पंचायत ऊंचा को नगर पालिका घोषित करने की मांग की है। जबकि इससे पहले विधायक विधानसभा में भी यह मांग उठ चुके हैं।
पत्र में बताया कि जहाजपुर की ग्राम पंचायत ऊंचा को नगर पालिका बनाने के लिए 16वीं राजस्थान विधानसभा के तृतीय सत्र में लगाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव संख्या 245 के जवाब में नगर पालिका बनाए जाने के स्वास्थ्य शासन विभाग की ओर से निर्धारित मापदंड पूरे हैं। उक्त मापदंडों के अनुसार जनसंख्या घनत्व, स्थानीय प्रशासन की दृष्टि से राजस्व की प्राप्ति के स्रोत, और प्रति व्यक्ति आय, खनन, व्यापार, दुकान, बाजार, मंडी, कृषि आदि की दो पृष्ठ की मानक रिपोर्ट भी दी गई है। वहीं पुरजोर तरीके से ऊंचा ग्राम पंचायत को नगर पालिका गठन करने की मांग की है। लिहाजा इसे देखते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत ऊंचा को नगर पालिका घोषित करने की विधायक ने मांग की है।



