Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsचोरी की तीन वारदातें हुई, थाने में मामला दर्ज

चोरी की तीन वारदातें हुई, थाने में मामला दर्ज


Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाडा रोड निवासी पिंटराज सिंह ने हाल ही में पुलिस थाना हनुमान नगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिंटूराज सिंह ने बताया कि गत 3 नवंबर को वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था।

जब वह वापस आया तो उसने देखा कि उसके देवनारायण होटल के पास स्थित मकान का मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखी आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। आलमारी में रखे एक लाख 75 हजार रुपए नकद, चांदी की अंगुठी, चांदी के तीन सिक्के चोरी हो गए थे। पिंटराज सिंह ने बताया कि उसी दिन कांता कॉलोनी में अध्यापक नीरज कुमार मीणा के मकान में भी चोरी हुई है, जहां से 50 हजार रुपए नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा, अजमेर बाईपास रोड जोधाणा होटल के पीछे स्थित कैलाशी देवी पत्नि मोहन सिंह मीणा के मकान में भी चोरी हुई है।

जहां से एक लैपटॉप, चांदी की प्लेट, चांदी की प्लेट व सिक्का, 20 हजार नकद, एक सोने की नथ, तीन पाव चांदी की कनकती चोरी हुई है। पिंटूराज सिंह की शिकायत पर पुलिस थाना हनुमान नगर ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस SDM का जोरदार इलाज करवाऊंगा, किरोड़ी लाल अब किस SDM पर भड़क गए?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d