Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsराष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा : बाइकों की परस्पर टक्कर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा : बाइकों की परस्पर टक्कर

3 जने घायल, दो युवक रेफर हुए


Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बासनी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

चिकित्सालय की प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में प्रताप कॉलोनी थाना देवली निवासी राज पुत्र शिवकुमार और आशुदास पुत्र प्रकाश दास शामिल हैं, जो दुर्घटना के समय देवली की ओर आ रहे थे। इनके अलावा बासनी निवासी राजेश पुत्र मिठूलाल मीणा भी घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राजमार्ग की एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को देवली उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल आशुदास और राजेश को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

स्कूल में खेल रहे थे बच्चे, अचानक आ गया खूंखार पैंथर, जानिए फिर….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d