Deoli News 8 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में गत पांच सालों से फरार चल रहे आरोपी व स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि यह आरोपी कालूराम पुत्र सुवालाल गोस्वामी निवासी देवधुंआ (खोड़ी) थाना नैनवा जिला बूंदी है। जिसे धरपकड़ अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिसकर्मी रणजीत और बजरंग लाल की टीम ने गिरफ्तार किया है।



