Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म मेन्टली रिटार्डेड टीचर्स ट्रेनिंग सेन्टर पनवाड़ रोड, देवली में तीन दिवसीय सतत् शिक्षा पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन 12 से 14 नवम्बर तक भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलित कर संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने किया। निदेशक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भौतिक अक्षमता से ग्रसित बच्चे जो ग्रामीण क्षेत्र में एक दूर दराज क्षेत्र में रहने वाले परिवार मानसिक दिव्यांग बच्चों को सही रूप से शिक्षण प्रशिक्षण नहीं दे सकते, इस कार्यक्रम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जाकर विशेष बच्चों के अभिभावकों को सही रूप से व्यक्तिगत शिक्षण कार्यक्रम के बारे में समझा सकेंगे। वहीं मानसिक दिव्यांग बच्चो को शिक्षण प्रशिक्षण दे सकेंगे, जिससे विशेष बच्चें स्वावलम्बन बनने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, टोक, कोटा आदि शहरों से आए 128 विशेष शिक्षकों ने भाग लिया।
समापन समारोह में सहायक प्रोफेसर रामफूल बैरवा, नरेन्द्र कुमार शर्मा, अंशु शर्मा, विपिन प्रकाश शर्मा, राधाकिशन पाराशर, पूजा शर्मा ने भी संबोधित किया। संस्था निदेशक चौहान ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागी प्रमाण-पत्र सौपकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


