Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsराज्य स्तरीय विराट हरिबोल प्रभातफेरी‌ आयोजित

राज्य स्तरीय विराट हरिबोल प्रभातफेरी‌ आयोजित


Jahazpur News 22 सितंबर (आज़ाद नेब) हर दो वर्ष में होने वाले राज्य स्तरीय दैनिक हरिबोल प्रभात फेरी मंडलों का दसवां विराट सम्मेलन रविवार को जहाजपुर में आयोजित हुआ। इस मौके पर सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।

लोगों ने प्रभातफेरियों का कई जगह स्वागत किया। दैनिक हरिबोल प्रभात फेरी मंडल के अध्यक्ष उदयलाल टांक ने बताया कि प्रभात फेरी मंडल जहाजपुर के तत्वाधान में राजा जनमेजय की यज्ञ स्थली पर रविवार को राजस्थान प्रांत के विभिन्न जगहों की दैनिक हरिबोल प्रभातफेरी मंडलों का 10 वां विराट सम्मेलन हुआ। सुबह 8 बजे बागर के बालाजी मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई, जो भंवर कला गेट, चेटक चौराहा, सदर बाजार, नौचौक, चमन चौराहा, कल्याणजी का मंदिर, जय सियाराम मार्ग, होते हुए दोपहर 2 बजे बस स्टैंड पहुंची,जो धर्म सभा में परिवर्तित हुई। धर्मसभा में पीठाधीश्वर आचार्य निर्मलराम महाराज (दातडा धाम) एवं स्वामी नंदकिशोर महाराज (मिडकेश्वर महादेव सिंगोली, मध्यप्रदेश) ने प्रवचन किए।

स्थानीय दैनिक हरिबोल प्रभात फेरी मंडल ने बाहर से आई प्रभात फेरी मंडलों को भोज कराया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का जाप्ता मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d