Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा, जिसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं इससे कीचड़ की समस्या हो गई।
दरअसल लगातार हुई रिमझिम बारिश से कई जगहों पर कीचड़ की समस्या हो गई। शहर के चर्च रोड पर हाल ही में बनाए गए सीसी रोड से काफी कीचड़ फैल गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ज्यादा खराब स्थित शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में देखी गई। समूचे परिसर में जगह-जगह कीचड़ व पानी का भराव रहा, जिससे यात्रियों के साथ आमजन को भी परेशानी हुई। यहां रोडवेज बुकिंग के सामने बसों में चढ़ने और उतरने में भी असुविधा हुई। उधर, बीसलपुर बांध में 312.47 मीटर गेज दर्ज किया गया।



