Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर बुधवार को चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान समूचे विधानसभा क्षेत्र में 65.14 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की अवधि में बीसलपुर और समरावता में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था।
उपखंड कार्यालय देवली की सूचना के मुताबिक 3 लाख 2 हजार 743 मतदाताओं में से एक लाख 97हजार 199 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 65.14 फीसदी मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम सुरक्षित कर भिजवाने की प्रक्रिया की जा रही है। लेकिन उक्त चुनाव में खास बात यह रही कि मतदाताओं में उत्साह बेहद कम नजर आया। कई बूथ पर तो इक्के दुक्के मतदाता ही मतदान के लिए पहुंचते नजर आए। जबकि देवली शहर के 14 बूथ पर 62.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 9 हजार 936 लोगों ने वोट डाले।



