Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली के महेश नर्सिंग होम में विभिन्न स्वास्थ्य पैकेज शुरू

देवली के महेश नर्सिंग होम में विभिन्न स्वास्थ्य पैकेज शुरू

रोगियों को रियायती दरों पर मिलेंगी जाँच सुविधाएँ

(हेल्थ न्यूज़)


Deoli News 9 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के प्रमुख चिकित्सा संस्थान जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम एवं महेश्वरम् हॉस्पिटल ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष रियायती हेल्थ पैकेजों की घोषणा की है।

अस्पताल द्वारा रविवार से शुरू किए गए इन पैकेजों के माध्यम से अब क्षेत्र के लोगों को बेहद कम दरों पर आधुनिक चिकित्सा जाँचें उपलब्ध हो सकेंगी। संचालक डॉ. महेश जिंदल, डॉ. कल्पना जिंदल, न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने बताया कि सामान्य स्वास्थ्य की जाँच के लिए जनरल हेल्थ पैकेज मात्र 1500 रुपए में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, सीरम इलेक्ट्रोलाइट, एक्स-रे चेस्ट और ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जाँचें शामिल हैं। वहीं हृदय रोगों से बचाव और समय पर निदान के लिए 4 हजार रुपए का कार्डिक हेल्थ पैकेज पेश किया गया है। जिसमें ईसीजी, टीएमटी, 2D इको और लिपिड प्रोफाइल की सुविधा मिलेगी।

डॉ. राघव ने बताया कि इसी तरह मधुमेह के रोगियों के लिए विशेष डायबिटिक हेल्थ पैकेज की दर मात्र एक हजार रुपए रखी गई है। इस पैकेज में एचबीए1सी, एफबीएस, पीपीबीएस और लिपिड प्रोफाइल जाँच शामिल है। अस्पताल की ओर से वरिष्ठ फिजिशियन द्वारा नि:शुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है। वहीं हृदय रोगियों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा जाँच व परामर्श की सुविधा प्रत्येक माह के पहले मंगलवार, दूसरे शनिवार और चौथे मंगलवार को उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर महेश नर्सिंग होम और महेश्वरम हॉस्पिटल का संयुक्त पोस्टर भी जारी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d