Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से गुरुवार तक नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार कुल 38 अभ्यर्थियों के नामांकन वापस लिए गए हैं, जिनमें अधिकांश निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जबकि वार्ड नंबर 2 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के एक अभ्यर्थी ने भी नामांकन वापस लिया है। सूची के अनुसार वार्ड नंबर एक से मुकेश माली, वार्ड 2 से सुरेन्द्र सिंह और शाहरुख अली, वार्ड 4 से नरेन्द्र कुमार बदलोटिया उर्फ नरेश कुमार, वार्ड 5 से तेजमल तथा वार्ड 6 से राजेन्द्र ने नाम वापस लिया है। वार्ड 7 से मेविश मल्होत्रा, त्रिलोक, राजसिंह, तनसुख बैरवा और हरेन्द्र बैरवा ने नामांकन वापस लिया है। इसी प्रकार वार्ड 9 से कविता बैरवा, वार्ड 10 से हंसा देवी और रीना, वार्ड 11 से सूरज ग्वाला और नीरज कुमार तथा वार्ड 12 से मुकेश और पुनित जिंदल ने नाम वापस लिया है। वार्ड 13 से किशन कुमार टेलर, वार्ड 14 से दक्ष, वार्ड 17 से ज्योति और वार्ड 18 से रेखा लक्षकार ने नामांकन वापस लिया।

जबकि वार्ड 19 से दुर्गेश नन्दन, अनूप पाटनी और राजकुमार, वार्ड 20 से आसिफ खान, वार्ड 25 से विजय कुमार, वार्ड 27 से रामकुंवार और दिव्यांशु तथा वार्ड 28 से सीमा कंवर और सुनीता शर्मा ने नाम वापस लिया है। वहीं वार्ड 29 से त्रिलोक चंद, वार्ड 30 से समुद्र सिंह, वार्ड 31 से खुशबू कुमारी तथा वार्ड 33 से सतीश पंवार ने नामांकन वापस लिया।

इसी तरह वार्ड 34 से श्योजीराम, राजेश मीणा और जयराज मीणा के नाम भी नामांकन वापसी की सूची में शामिल हैं। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूची में सभी 38 अभ्यर्थियों के नामांकन वापसी को स्वीकार किया गया है।


