Deoli News 11 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को भी यूरिया खाद का वितरण किया गया।

सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र सिंह मीणा के अनुसार 760 यूरिया खाद के बैग क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें पुलिस प्रशासन की देखरेख में किसानों को लाइन लगाकर प्रति किसान को आधार कार्ड और राशन कार्ड के माध्यम से एक बेग वितरित किए गए। यह यूरिया खाद का वितरण टोकन प्रणाली से लागू किया गया है, जिसके माध्यम से किसानों को क्रमवार खाद प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित सप्लाई बनी रही तो किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।



