Friday, March 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में नियम विरुद्ध मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप

देवली में नियम विरुद्ध मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप

कांग्रेस और मस्जिद कमेटी ने एसडीओं को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी देवली और सदर जमा मस्जिद कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मतदाता सूची से नियम विरुद्ध तरीके से नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन में बताया कि विधानसभा क्षेत्र के शहरी और नगर पालिका देवली क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित तथा एक विशेष वर्ग के मतदाताओं को निशाना बनाकर उनके नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसआईआर प्रक्रिया के तहत गत 12 दिसंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि निकल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से फॉर्म-7 स्वीकार किए जा रहे हैं। बिना हस्ताक्षर वाले इन आवेदनों के आधार पर नाम हटाने की प्रक्रिया से चुनाव की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बाईट-:

कांग्रेस कमेटी और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में बरकरार रखे जाएं और जो आपत्तियां नियम विरुद्ध दर्ज की गई हैं, उन्हें तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही संगठन ने मांग की है कि प्रशासन इन आवेदनों की पूरी सूची पारदर्शिता के लिए कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध करवाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस चुनावी गड़बड़ी पर रोक नहीं लगाई गई तो लोकतांत्रिक तरीके से उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महादेव मीणा, नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, वरिष्ठ पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन सर्राफ़, सत्यनारायण सरसड़ी, पंकज नथैया, मुकेश गर्ग, सजग खंडेलवाल, रमेश गोयल, सत्यनारायण बुलिया, शमी रंगरेज, सानू अब्बासी, अख्तर पठान, माफिक मोहम्मद, पूर्व पार्षद आबिद अली, गुलशेर और शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d