तीन दिन तक चलेगा मेला
Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मारवाड़ी सखी सहेली ग्रुप की ओर से रविवार को देवली के जगदीश धाम परिसर में तीन दिवसीय महिला फैशन फेयर का उद्घाटन किया गया। जिसमें महिलाओं ने खरीदारी की।

मेले का उद्धघाटन मुख्य अतिथि डॉ. सोनल कंछल ने फीता काटकर किया। कार्यकारिणी टीम ने बताया कि यह 3 दिवसीय महिलाओं का एक मेला है। जिसमें सभी उद्यमी महिलाओं को एक मंच दिया जा रहा। जिससे कि वे आत्मनिर्भर बन सके। महिला फेयर में 22 दुकाने लगाई गई है। जिसमें सभी तरह की साड़ियां, कुर्ती,चप्पल, इमिटेशन ज्वेलरी, केक, कुकीज, घर के आइटम, डेकोरेशन आइटम, ब्लाउज, बेडशीट, फ़ास्ट फ़ूड की स्टाल लगाई गई। मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक है। अंतिम दिन 24 सितंबर को शाम 6 बजे तीन दिवसीय कार्यक्रम का लकी ड्रा भी निकाला जाएगा। पहले दिन महिलाओं ने जरूरत के अनुसार खरीदारी की।



