Deoli News 24 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा दो लोडेड ट्रांसफार्मर के लिए 5 करोड रुपए की स्वीकृति जारी की गई है।
दूनी तहसील मुख्यालय पर स्थित कालानाडा ग्रेड स्टेशन पर विधायक की अनुशंषा पर ऊर्जा मंत्री व प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से 220/132 केवी का 100 मेगावॉट क्षमता का नया ट्रांसफार्मर एंव 132/133 केवीएसएस का 25 मेगावॉट का ट्रांसफार्मर की स्वीकृति बिजली विभाग ने जारी की है। उक्त ट्रांसफार्मर से दूनी सहित देवली, टोडारायसिंह क्षेत्र में लोगों को पावरकट की समस्या से राहत मिलेगी।



