Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsधार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, एक जने...

धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, एक जने की मौत

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान मुंशीपुरा चौराहे के पास पिकअप के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।

घटना उस समय हुई जब लोग देवपुरा देवजी से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर सावर थाना क्षेत्र के मेहरू कलां लौट रहे थे। इस बीच मुंशीपुरा चौराहे के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में रखा जनरेटर, साउंड सिस्टम और खाना बनाने का सामान यात्रियों पर गिर गया। हादसे में 20 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र चंदाराम बैरवा की मौत हो गई। घायलों में हरिओम (21), सोजी राम (50), चंदा देवी (45), मुकेश (30), मांगीलाल (30), फौरी देवी (60) और पिकअप चालक चंदा राम (40) शामिल हैं। सभी घायलों को देवली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हनुमान नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी ली। मृतक लक्ष्मण के शव को देवली अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d