Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsनवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली

नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली


Deoli News 28 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खवासपुरा पंचायत के ढीकला गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में राधा कृष्ण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधुनिकतम नवीनतम मंदिर का निर्माण करवाया गया है, जिसमें 4 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। सोमवार को आयोजित कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर चारभुजानाथ, मीन भगवान, भागवत कथा, भगवान शिव के जयकारे लगाए गए। जबकि 4 मई को मंदिर पर शिखर कलश चढ़ाया जाएगा।

वहीं वैदिक मंत्रों से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। यज्ञ स्थल के पास प्रतिदिन भागवत कथा भी होगी। इस अवसर पर श्रीराधा कृष्ण, चारभुजानाथ, मीन भगवान, शिवजी और हनुमानजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 111 कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से करवाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d