Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनिःशुल्क उद्यान प्रस्ताव पर पुनर्विचार होगा, 18 दिसंबर को बैठक

निःशुल्क उद्यान प्रस्ताव पर पुनर्विचार होगा, 18 दिसंबर को बैठक

लोगों ने जताई नाराजगी


Deoli News 16 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली अध्यक्ष नेमीचंद जैन के निर्देश पर आगामी 18 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक पिछली साधारण सभा (5 दिसंबर को आयोजित) के प्रस्ताव संख्या 3 के निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए बुलाई गई है।

अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार, यह बैठक नगर पालिका सभा भवन में शाम 4:15 बजे आयोजित होगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी और शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे। पिछली साधारण सभा में प्रस्ताव संख्या 3 के तहत, शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित उद्यानों को सामाजिक कार्यों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इस निर्णय के बाद लोगों ने इसका विरोध किया था। 

हालांकि, हाल ही में हुए कार्यक्रम के दौरान एक उद्यान में व्यवस्था बिगड़ने की बात सामने आई, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने नाराज़गी व्यक्त की और आक्रोश जताया। नाराज़ लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को इस समस्या से अवगत कराया। मंगलवार सुबह लोगों ने अधिशासी अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्याओं से रूबरू कराया। इसके बाद मंगलवार दोपहर को कई लोग नगर पालिका परिसर में स्थित शिविर में भी पहुंचे और अपनी बात रखी। इस विवाद और लोगों के आक्रोश को देखते हुए ही अब 18 दिसंबर को इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d