“पब्लिक वॉइस”
Deoli News 15 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकास द्वार की ओर नाले पर लगा लोहे का फेरोकवर अपनी जगह से हट गया है। नाले की क्रॉसिंग के ऊपर सड़क के बीचों-बीच स्थित यह कवर वर्तमान में बेहद बेडौल और असुरक्षित स्थिति में है।
दरअसल इस मार्ग से दिनभर में सैकड़ों रोडवेज, निजी बसें और निजी वाहन गुजरते हैं, जिससे कवर के और अधिक खिसकने का खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों के लगातार दबाव के कारण यह कवर अब सड़क की सतह से ऊपर-नीचे हो चुका है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं इसमे लगातार कचरा भी फस रहा है। जिससे बाद में नाले की सफाई भी करने पड़ सकती है। खासकर दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही है, असंतुलित होकर गिरने का भय बना रहता है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका मंडल से जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि यात्रियों और वाहन चालक सुरक्षा जा सके।


